महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं चाहे वो लड़ाकू विमान चलाने
की बात हो,चाहे
शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान , हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। लेकिन अब
कृषि के क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपना दबदबा कायम किया है । कृषि क्षेत्र में
अपने बूते पर एक मिसाल कायम की है यमुनानगर के गांव हरेवा की सोना देवी ने । जिसने
धान की औसत पैदावार निकालने में पहला स्थाान हासिल किया है । सोना देवी की इसी
उपलिब्ध को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मेले के दौरान सोना देवी
को कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया है । सोना देवी ये पुरस्कार पाकर बेहद
खुश हैं ...आज उनकी इस उपलिब्ध पर पूरा हरियाणा गर्व कर रहा है ।
शनिवार, 19 मार्च 2016
गुरुवार, 3 मार्च 2016
जज़्बे को सलाम
शमिन्दर
कौर कलेर
दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो
कोई भी काम मुश्किल नहीं होता... ये साबित कर दिखाया है कैथल से बीस किलोमीटर की
दूरी पर स्थित गांव नौच की एक महिला ने...
जिसने ज़िंदगी में हार मानना कभी सीखा ही नहीं ... अपनी इसी हिम्मत की बदौलत आज वो
आज अपने पैरों पर खड़ी है और किसी पर बोझ नहीं है ...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)